Press "Enter" to skip to content

अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

                                                 शिवपुरी।दिनांक
26.12.2018 को फरियादी मदन सिंह पुत्र जगन्नाथ रावत उम्र 70 साल निवासी
खुदावली,थाना दिनारा ने थाना दिनारा आकर रिपोर्ट की कि उसका लड़का भूपत रावत
उम्र 36 साल का दिनांक 25.12.2018 को शाम 5 बजे गांव के बल्ला
जाटव,रामस्वरूप जाटव,खेमराज जाटव,मदन जाटव के साथ में था जो देर रात तक घर
वापस नहीं लौटा तब अपने नाती मनमोहन के साथ भूपत सिंह को सभी जगह तलाशा बाद
आज दिनांक 26.12.2018 की सुबह उसके छोटे नाती आशिक ने बताया कि पापा भूपत
सिंह की लाश बंधा तिराहे के पास रोड किनारे पड़ी है इस पर मेरे द्वारा जाकर
देखा तो लड़के भूपत सिंह की लाश खून से लथपथ हालत में जिसके माथे एवं सिर पर
चोटें थीं, पड़ी मिली । जिसकी किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोेटंे पहुंचाकर
हत्या कर दी है उक्त रिपोर्ट पर से थााना दिनारा में अपराध क्रमांक 350/18
धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं सूचना से वरिष्ठ
अधिकारियों को अवगत कराया गया ।

प्रकरण
को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर ने अति.
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर को आदेशित किया कि इस अंधे
कत्ल का पर्दाफाश जल्द से जल्द होना चाहिए। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के आदेश
पर अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा श्री आर.पी.मिश्रा
के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी दिनारा कैलाश नारायण शर्मा के नेत्रत्व में
एक पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान
फरियादी मदन ने अपनी रंजिश गांव के बालकिशन रावत तथा बल्ला उर्फ गौतम जाटव
से होना बताया, विवेचना में यह भी जानकारी मिली कि मृतक भूपत सिंह ने बल्ला
जाटव,रामस्वरूप जाटव,हेमराज जाटव और मदन जाटव के साथ सिंगदौआ तालाब के पास
बैठकर शराब पी है दिनांक 01.01.19 को बल्ला जाटव,खैमराज जाटव से सख्ती से
पूछताछ करने पर इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि भूपत ने मेरी परिवार
की महिला के साथ छेड़छाड़ की थी और 2 साल पहले भी भूपत सिंह ने घर में घुसकर
परिवार के साथ मारपीट की थी एवं शराब पीकर गाली गलौच देता रहता था। इस कारण
मैंने भूपत सिंह को मारने की योजना बनाई और इस योजना के तहत उसने भूपत
सिंह के साथ बैठकर शराब पी,फिर अपने साथी खेमराज के साथ मोटरसाइकिल से भूपत
सिंह को लाकर बंधा तिराहे के पास पहुंचकर खेमराज ने भूपत को धक्का देकर
पटक दिया तथा मैंने पत्थर उठाकर उसके चेहरे पर मारकर उसे नाली में धकेल
दिया। आरोपी द्वारा बदला लेने के लिए मृतक की हत्या करना स्वीकार किया गया।
प्रकरण में दोनों आरोपीगणों बल्ला उर्फ गौतम पुत्र अच्छेलाल जाटव उम्र 30
साल एवं खेमराज पुत्र पंचूराम जाटव उम्र 35 साल निवासीगण ग्राम खुदाबली
गिरफ्तार कर जिस पत्थर से हत्या की थी वह पत्थर व मोटरसाइकिल जप्त कर
आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया।
इस
अंधे कत्ल की घटना का पर्दाफाश करने में थाना प्रभारी दिनारा कैलाश नारायण
शर्मा,सउनि विनोद गौतम,प्रआर. राजेंद्र सिंह,प्रआर.ताराचंद्र सागर, आर.
दीपेंद्र सिंह गुर्जर, आर.अरविंद माझी,आर.पीकेश कुमार,आर. अंकित सिंह सैनिक
धर्मपाल एवं सैनिक राजेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!