शिवपुरी -आठ ग्रामीणों के फंसे होने की जानकारी से चौकी प्रभारी राघवेंद्र यादव ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया और मदद लाने की माग की जिस पर एसडीओपी पिछोर आर पी मिश्रा एवं भौती थाना प्रभारी राजवीर कटारे भी मोटरसाइकिल बहनों की मदद से मौके पर पहुंचे और नदी के दूसरी ओर फसे लोगों तक ग्राम के दो यूवक बहादुर सिंह पुत्र कमल सिंह गुर्जर एवं माखन सिंह पुत्र हरिराम गुर्जर की मदद से खाने के लिए कुछ सामान एवं बच्चों के लिए बिस्किट आदि पहुंचाएं। उन्हीं के द्वारा उन्हें जल्द से जल्द वहां से निकालने का आश्वासन भी दिया गया। और वच्चों व लोगों की जानकारी ली गई। इसी दौरान मदद के लिए एन डी आर एफ टीम को लेकर आ रहा ट्रेकटर वाहन भी जंगल में फंस गया। जब एनडीआरएफ टीम रात 11 बजे पहुंची परंतु रात के अंधेरे के कारण रेस्क्यू को वहीं रोकना पड़ा। लेकिन पुलिस आमला रात भर मुस्तैदी के साथ डटा रहा और सूरज की पहली किरण के साथ ही रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया गया।







Be First to Comment