िशवपुरी। गुना से ग्वालियर के बीच स्मार्ट सिटी बस सेवा का संचालन िकया जा रहा है िजसके तहत एसी व लग्जरी बसों का संचालन गुना से िशवपुरी के बीच िकया जा रहा है। इसी को लेकर सोमवार को बस ऑपरेटर संघ के संरक्षक व पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष मुकेश चौहान व उनके साथी कल्लू कंडक्टर, मनीष खटीक व अन्य लोगों के द्वारा स्मार्ट बस सेवा के कंडक्टर सत्यनारायण पुत्र रामस्वरूप शर्मा िनवासी मुरार िजला ग्वालियर के साथ गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट कर दी। िजससे बस कंडक्टर सत्यानारायण घायल हो गए और सत्यानारायण की िशकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार स्मार्ट बस सेवा के तहत बस कंडक्टर सत्यानारायण बस लेकर िशवपुरी बस स्टेंड पर आया था और जब वह बस लेकर ग्वालियर के लिए रवाना हो रहा था उसी दौरान मुकेश चौहान अपने साथियों के साथ पहुंचे और बस कंडक्टर सत्यानारायण से कहा िक कल से वह अपनी बस लेकर िशवपुरी बस स्टेंड पर नहीं िदखे िजसके बाद सत्यनारायण ने कहा िक बस तो स्मार्ट िसटी बस सेवा के तहत है और इसे परमिट भी िमला है बस तो रोज आएगी इस बात को लेकर मुकेश ने पहले गाली गलौंज की और इसके बाद सत्यनारायण की अपने साथियों के साथ िमलकर मारपीट कर दी। सत्यनारायण की िशकायत पर काेतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
स्मार्ट बस सेवा को लेकर बस ऑपरेटर करा रहे िवरोध दर्ज
स्मार्ट बस सेवा को लेकर िशवपुरी के बस ऑपरेटरों ने पहले ही अपना िवरोध् दर्ज कराया था और आज भी िशवपुरी कलेक्टर को ज्ञापन सोंपकर इन बसों के संचालन पर राेक लगाने की बात कही थी। बस अॉपरेटरों का कहना है कि स्मार्ट िसटी बस सेवा के संचालन से उनके व्यापार पर असर पड रहा है।
एक हफते पहले तोडे थे स्मार्ट बस सेवा के शीशे
एक हफते पहले भी मेडीकल कॉलेज के समीप ग्वालियर से गुना जा रही कमला बस के शीशे तोड िदए गए थे िजसके बाद चालक की िशकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। चलती बस के शीशे पर अज्ञात लोगों ने पत्थर मार िदया था िजससे बस के शीशे टूट गए थे।
मनमाना िकराया, कंडम बसें, इसलिए यात्री नहीं कर रहे सफर
िशवपुरी से गुना और ग्वालियर के रूट पर िजन बसों का संचालन िकया जा रहा है उनकी हालत बेहद ही खराब है यहीं कारण है िक स्मार्ट सिटी बस सेवा के तहत िजन बसों का संचालन िकया जा रहा है वह नई हैं और एसी हैं। यहीं कारण है कि यात्री इन बसों में सफर कर रहे हैं िजससेे बस ऑपरेटरों की बसों पर प्रभाव पड रहा है यहीं कारण है िक वह इन बसों का िवरोध दर्ज करा रहे हैं साथ ही अब तो मारपीट पर उतारू हो गए हैं।





Be First to Comment