Press "Enter" to skip to content

विकास की खुली पोल, उफनते नाले से मुक्तिधाम पहुंची भाजपा नेता की शवयात्रा

शिवपुरी। अंचलभर में हो रही लगातार बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। पिछले दो दिन से कोलारस अनुविभाग में भी लगातार बारिश हो रही है। कल  फोरलेन किनारे बसे लुकवासा की गांधी नगर बस्ती में रहने वाले दलित भाजपा नेता और मंडी के तुलावटी हरपाल जाटव की हृदयघात से मौत हो गई। जब अंत्येष्टि के लिए उनकी शव यात्रा मुक्ति धाम ले जाने का समय आया तो उफनते नाले के बीच से होकर शव यात्रा मुक्तिधाम पहुंची। ग्रामीणों का कहना था कि यह पहला मौका नहीं है, बल्कि गांव में दलित समाज के किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है और बारिश का मौसम हो तो इसी तरह मुक्तिधाम तक जाना पड़ता है। हरपाल के परिजनों ने बताया कि गांव में सामान्य वर्ग और दलित वर्ग के मुक्तिधाम हैं, इनमें से दलित वर्ग के मुक्तिधाम और मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान को जाने वाले मार्ग पर एक नाला पड़ता है। यहां पुल कई बार मांग के बावजूद नहीं बना। नतीजे में पानी के बीच से होकर अंतिम यात्रा पूरी करनी पड़ती है। यह हालात महज लुकवासा के होते, तब भी ठीक था, लेकिन कमोवेश जिले भर में कई जगह यही हालात हैं और लोगों को अंत्येष्टि के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!