Press "Enter" to skip to content

प्रशासन ने शुरू की लोकसभा निर्वाचन की तैयारी

शिवपुरी। कलेक्टर अनुग्रह पी ने आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 को मद्देनजर रखते हुए जिले के एसडीएम एवं लोकसभा निर्वाचन के लिए नोडल अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को ली। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर अशोक कुमार चौहान सहित सभी एसडीएम, नोडल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर्स आदि मौजूद थे। 
बैठक में बीएलओ, बीएल एवं सुपरवाइजरों की संशोधित सूची मतदाता सूची का शुद्धिकरण का कार्य की भी समीक्षा की गई। बैठक में विधानसभा क्षेत्रवार प्राप्त एएसडीआर सूची पर भी चर्चा की गई। 
बैठक में मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के पश्चात मतदान केंद्रों की जारी सूची की भी जानकारी दी गई। बैठक में विधानसभा निर्वाचन के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसरों, नोडल अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर्स द्वारा अपने अनुभवों एवं सुझावों से भी अवगत कराया। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव बेहतर तरीके से संपादित कराए जा सके। बैठक में स्वीप प्लान की भी समीक्षा की गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!