
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के मानीपुरा में जायदाद के बंटवारे को लेकर एक कलियुगी पुत्र अपने ही शिक्षक पिता को कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने दूसरी शादी की थी आरोपी पुत्र पहली पत्नी का है जो बंटवारे को लेकर हत्या पर उतारू हो गया।
जानकारी के अनुसार रामचरण जाटव पर उसके पुत्र नरेश जाटव ने कुल्हाड़ी से कई बार हमला कर दिया। जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शिक्षक की पहली पत्नी मानपुरा में रहती है जबकि उसकी दूसरी पत्नी माधवनगर शिवपुरी में रहती है। पुलिस ने आरोपी पुत्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।




