शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत एक बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल हेमंत पुत्र खेमराज जाटव ने बताया कि मंगलवार को वह घर जा रहा था तभी कमलेश्वर मंदिर के पास एक बाइक के चालक ने तेजी से वाहन को चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
टैग: shivpuri



