
शिवपुरी। सुभाषपुरा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से एक हाथ की बनी देशी टोपीदार पाइप इकनाली बंदूकव कमर में बंधाा एक पट्टा जिसमें बारूद, पोटास, छर्रे आदि कीमत 1 हजार रुपए जब्त किए गए। पुलिस ने युवक को सुभाषपुरा पहाड़िया के पास एबी रोड पुलिया से गिरफ्तार किया। नाम पूछने पर युवक ने बताया कि उसका नाम रूपसिंह शिकारी मोगिया पुत्र स्व. नत्थाराम शिकारी मोगिया निवासी सुभाषपुरा पहाड़िया के पीछे रहने वाला है। पुलिस ने युवक पर आम्र्स एक्ट का केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment