ट्रेफिक पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांची नशे की हालत, वसूला जुर्माना

शिवपुरी। जिले की सड़कों पर शराब पीकर वाहन दौड़ाने वाले शराबी वाहन चालकों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव द्वारा आज वाहन चालकों की नशे की हालत जानने ब्रेथ एनालाइजर का उपयोग किया। इस मशीन में फूंक मारने से नशे का पता चलता है। यदि वाहन चालक नशे में है तो मशीन में इसकी मात्रा का पता चलता है। नशे में मिलने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया, साथ ही समझाइश भी दी गई।