गरीब-निर्धन निराश्रितों को कल्याण कुटीर परिवार ने बांटे नि:शुल्क वस्त्र

शिवपुरी। कड़कड़ाती सर्दी के मौसम में दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों में निवासरत गरीब, निर्धन और निराश्रित परिवारों के बीच शहर के सेवाभावी परिवार से जुड़े कल्याण कुटीर परिवार के बच्चों एवं परिजनों ने पहुंचकर नि:शुल्क गर्म वस्त्रों का वितरण किया। इस दौरान कल्याण कुटीर परिवार के संरक्षक राकेश शर्मा ने बच्चों की इस अभिनव पहल को सराहा और स्वयं भागीदार करते हुए बच्चों के साथ दूरस्थ ग्रामीण अंचल ग्राम बिनेगा, कठमई, चंदनपुरा आदि सहित अन्य आदिवासी बस्तियों में पहुंचे जहां बिना कपड़ों के मिले के बच्चों को नवीन गर्म वस्त्र पहनाए गए और इसके अलावा महिला-पुरूषों आदि को भी उनके अनुसार योग्य वस्त्रों का वितरण किया गया। इन वस्त्रों को पाकर आदिवासी खुश नजर आए।