
श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला बैठक आयोजित, मौनधारण कर अटलबिहारी को श्रद्धांजलि
शिवपुरी- पत्रकारों की शक्ति संगठन में है और संगठन यदि सशक्त रहा तो निश्चित रूप से पत्रकार भी सशक्त और आत्मनिर्भर हो सकेंगें, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने हमेशा पत्रकारों के कल्याण का कार्य किया है पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशन में अनेकों बार लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर आने वाली आंच को लेकर धरना, प्रदर्शन, ज्ञापन आदि आन्दोलन किए और जब संगठन की बारी आई तो जिला सम्मेलन, संभाग और प्रदेश स्तरीय सम्मेलनों के माध्यम से संगठन की शक्ति को निरूपित भी किया ऐसे संगठन के सदस्य होने पर हमें गौरान्वित होना चाहिए और सभी पत्रकारों के साथ मिलकर संगठित होकर कार्य करना चाहिए। उक्त उद्गार प्रकट किए म.प्र. श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजू यादव ग्वाल ने जो स्थानीय होटल हैप्पीनेस में आयोजित मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला शिवपुरी की जिला बैठक को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान मप्र अनुशासन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष मेहताब सिंह तोमर, संभागीय अध्यक्ष रविन्द्र झारखरिया, संभागीय उपाध्यक्ष विनय राहुरीकर, संभागीय सचिव राम यादव, संयुक्त सचिव मदन अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य करैरा श्री तिवारी के दिशा निर्देशानुसार आगामी 30 सितम्बर को जिला सम्मेलन आयेाजित किए जाने पर बैठक में मौजूद पत्रकार साथियों ने सहमति व्यक्त की। इस बैठक में जिले की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए जबकि बैठक में विचार रखते हुए जिला उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने कहा कि पत्रकारों को उनकी शक्ति की पहचान संगठन के रूप में बतानी चाहिए और अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर सशक्त बनाना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष उमेश भारद्वाज ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है और इस शक्ति को बनाए रखे और इसे अधिक ऊर्जावान बनाए ऐसे प्रयास करना चाहिए। पत्रकार डॉ.ए.के.मिश्रा, गौरव सिंघल, मणिकांत शर्मा, रशीद खान, विजय निराला ने आर्थिक कोष एकत्रितकरण पर बल दिया और मौके पर श्रमजीवी पत्रकार साथियों ने इस कोष को गतिमान बनाए रखने के लिए मौके पर ही आर्थिक सहायता के रूप में कोष जमा कराया। अंत में सभी पत्रकारों ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटलबिहारी वाजपेयी के निधन पर मौन धारण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस जिला बैठक में नरवर से हनुमंत रावत, मदन अग्रवाल, करैरा से अशोक दुबे, महेश कनकने, बैराढ़ से माखन धाकड़, भौंती रामेन्द्र तिवारी, मुख्यालय से फरमान अली, भूपेन्द्र नामदेव, नेपाल बघेल, डॉ.जी.डी.शर्मा, कैलाश शर्मा, जयनारायण शर्मा, दिनेश खटीक, संजय शर्मा, सलीम खान, अखैसिंह, हेमंत शर्मा बॉबी आदि सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन मणिकांत शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।






Be First to Comment