मीना कुमारी की बायोपिक में नजर आ सकती हैं सनी


बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक का क्रेज है. इसी कड़ी में इंडस्ट्री की लीजेंड्री एक्ट्रेस मीना कुमारी की बायोपिक को लेकर भी चर्चा जोरों पर है. खबर है कि ‘तुम्हारी सुलु’ की सफलता के बाद लेखक और डायरेक्टर करण राजदान ने मीना कुमारी की बायोपिक के लिए सनी लियॉन को अप्रोच किया है. सनी को यह स्क्रिप्ट पसंद भी आई है. अगर बात बन जाती है तो सनी इस फिल्म में नजर आ सकती हैं बता दें कि इस फिल्म के लिए पहले करण ने विद्या बालन को अप्रोच किया. लेकिन विद्या को स्क्रिप्ट समझ में नहीं आई. इसके बाद उन्होंने माधुरी दीक्षित से बात की. लेकिन माधुरी ने भी इस फिल्म के लिए हामी नहीं भरी. इन दोनों एक्ट्रेसेज के इंकार के बाद डायरेक्टर सनी की शरण में आए. सनी ने तो पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया. देखने वाली बात होगी की इस प्रोजेक्ट के लिए सनी फाइनल होती हैं या नहीं सनी के लिए ये प्रोजेक्ट काफी रिस्की हो सकता है. क्योंकि अभी तक वह केवल ग्लैमरस अंदाज में नजर आई हैं. ऐसे में ये इस फिल्म में ऑफर किया गया किरदार उनके लिए बिल्कुल अलग होगा. इसके अलावा उन्हें भाषा पर भी अच्छी पकड़ बनानी होगी. इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर उनका जादू कुछ खास काम नहीं आ रहा है. ऐसे में ये फैसला उन्हें सोच समझ कर लेना चाहिए |