शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत मैजिक वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड़क पर जा रहे एक अधेड़ में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। संतुराम पाल निवासी न्यू कॉलोनी बैराड़ ने बताया कि शुक्रवार को शाम के समय जब वह अपने घर जा रहा था तभी रायपुर कॉलोनी के पास ग्राम रायपुर में पीछे से तेज गति से आ रहे मैजिक के चालक ने वाहन को लापरवाही से चलाते हुए उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। घटना के बाद मैजिक चालक मौके से वाहन सहित भाग गया लेकिन घायल ने वाहन का नंबर देख लिया जिस पर उसने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
मैजिक ने मारी अधेड़ में टक्कर, घायल
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कायस्थ समाज की पहल: वृद्धा आश्रम को मिली ठंडी राहत / Shivpuri News
- चिरली में पटवारी पर रिश्वतखोरी के आरोप: नामांतरण के लिए मांगे हजारों रुपए, किसान जलभराव से भी परेशान / Shivpuri News
- FIR में 4 लाख… हकीकत में 30 लाख की चोरी! 10 महीने बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी / Shivpuri News
- लीज 1 बीघा 700 बिस्वा, कब्जा 50 बीघा पर! गिट्टी क्रेशर की धूल से आसपुर के ग्रामीण परेशान, कलेक्टर से शिकायत / Shivpuri News
- आदिवासी बस्ती के बीच शराब दुकान… नशे से बिगड़ रहा माहौल, महिलाएं-बच्चे असुरक्षित—ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग / Shivpuri News





Be First to Comment