शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नयाखेड़ा में चोरों ने एक सूने घर में सेंध लगा दी। बताया जाता है कि परिजन घर से बाहर गए हुए थे। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिट्ठुलाल पुत्र जसवंत वंशकार निवासी नयाखेड़ा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था और ताला लगा गया। जब वह बुधवार को वापस घर आया तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है। जब जांच-पड़ताल की तो पाया कि उनके घर में चोरी हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को मिट्ठुलाल ने बताया कि चोर उनके घर से जेवर दो नत्थे, बैंदा, झूमकी, दो अंगूठी, दो फूल हार, एक कमर पेटी, पायल चांदी की, बाली, मंगल सूत्र, सोने का फूल कीमत 25 हजार रुपए चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment