शिवपुरी। मकर संक्रान्ति के पावन पर्व जब नवग्रहों में सूर्य ही एकमात्र ग्रह है जिसके आसपास सभी ग्रह घूमते हैं। यही प्रकाश देने वाला पुंज है जो धरती के अलावा अन्य ग्रहों पर भी जीवन प्रदान करता है। प्रत्येक वर्ष जनवरी के मध्य में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, जिसे सामान्य भाषा में मकर संक्रांति कहते हैं। यह पर्व दक्षिणायन के समाप्त होने और उत्तरायण प्रारंभ होने पर मनाया जाता है। वर्ष में 12 संक्रांतिया आती हैं, परंतु विशिष्ट कारणों से इसे ही सर्वाधिक महत्वपूर्ण माना गया है।
आज किड्जी किड्ज अकेडमी स्कूल में संक्रान्ति के पर्व पर पतंगउत्सव का आयोजन किया गया। इस तरह का आयोजन किसी भी विद्यालय द्वारा अभी तक नहीं कराया गया हैं। किड्जी किड्ज अकेडमी स्कूल हर बार कुछ नया अपने अभिभावकों के साथ करता हैं। उसी तारतम्य में रविवार को स्कूल परिसर एक सैकड़ा अभिभावकों के साथ पतंगउत्सव का आयोजन किया जिसमें सभी अभिभावकों ने पतंग उड़ाई और काटी भी । सभी अभिभावकों ने अपने बचपन की यादें ताज़ा की पतंग में जोत डाली। मांझे के साथ पतंग उड़ाई।
स्कूल संचालिका अनिता राजपूत ने बताया कि इस तरह का आयोजन करने का उद्देश्य बच्चों को हमारी संस्कृति और संस्कारों से परिचय कराना हैं। क्योंकि हमारी संस्कृति को जिस प्रकार से पतन करने का प्रयास हो रहा हैं। उसको कम करने का प्रयास हैं इस प्रकार के उत्सव। सभी को प्रयास करने चाइये की ज्यादा से ज्यादा संस्कृति से बच्चों का परिचय कराए। अभिभावकों और बच्चो का उत्साह देख कर आज समय लगभग 30 साल पीछे चल गया।






Be First to Comment