रुपए नहीं देने पर युवक की मारपीट

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत दो युवकों में रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। घटना रविवार शाम की है जहां ग्राम सिलपुरा कबूतरा डेरा के पास मेन रोज पर पोठयाई के रहने वाले युवक रहीश यादव ने प्रिंस जैन पुत्र पवन कुमार जैन निवासी कारसदेव मोहल्ला खनियांधााना से रुपए मांगे। जिस पर प्रिंस ने रुपए देने से मना कर दिया तो आरोपित ने गाली-गलौंज करते हुए मारपीट कर दी और भाग गए। घटना में प्रिंस को चोटें आई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।