मृतकों के परिजनों को मिलेगी सहायता राशि

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बदरवास तहसील के तहत आकाशीय बिजली गिरने से बीते रोज छह लोगों की मृत्यु हो गई है एवं एक व्यक्ति घायल हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा आकाशीय बिजली से घायल हुए मुढ़री थाना निवासी बीर सिंह पुत्र भावला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बदरवास में उपचार हेतु भेजा गया है। जबकि आकाशीय बिजली गिरने से 6 मृतको के प्रकरण दर्ज कर शासन के नियमानुसार मृतकों के परिजनों को सहायता राशि प्रदाय की जाएगी। अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोलारस प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि बदरवास के ग्राम अटलपुर में श्रीमती बाई पत्नि सिरनाम सिंह धाकड़ उम्र 48 वर्ष बरखेड़ा निवासी लल्लीराम पुत्र सुखलाल धाकड़ उम्र 35 वर्ष और ग्राम मुढ़ेर निवासी कु. काली पुत्री बीर सिंह पटेलिया उम्र 7 वर्ष, कु.साकरी पुत्री बीर सिंह पटेलिया 09 वर्ष, कु.सेना पुत्री अमर सिंह पटेलिया 22 वर्ष, और पप्पू पुत्र भावला भील 22 वर्ष की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई है। सभी मृतकों को आर्थिक सहायता राशि प्रदाय की जाएगी।