शिवपुरी।घर से ससुराल जाने के लिए निकले महल कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय ओम शर्मा गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती हैं, वो मंगलवार रात 8:30 बजे घर से गुना जाने के लिए स्टेशन की तरफ निकले थे लेकिन उन्हें रास्ते में स्टेशन से नजदीक मोड़ पर कुछ बदमाशों ने जबरदस्ती रोक लिया और गालियां देने लगे । युवक ने जब विरोध किया तो उन्होंने बेरहमी से सिर में सरिए मारकर उसे लहूलुहान कर दिया । आरोपियों के नाम गोविंद, रवि और राजेश बताए जा रहे हैं । घटना के बाद युवक बेहोश हो गया और होश आने पर परिजनों को सूचित किया । जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया । घायल के परिजनों का कहना है कि मामला पारिवारिक जमीनी विवाद से जुड़ा है और आरोपी बेहोशी की हालत में पीड़ित ओम को मरा हुआ जान रेलवे लाइन पर छोड़ भाग गए मगर खुशकिस्मती से उसे होश आ गया तो जान बच गई । यही नहीं, परिजनों का कहना है कि 50 से ज्यादा टांके आने के वावजूद गंभीर चोटें होने पर भी पुलिस रिपोर्ट में 307 नहीं लगाए जाने से निराश हैं ।






Be First to Comment