Press "Enter" to skip to content

पंचायत भवन बना नहीं, सरपंच-सचिव ने निकाल ली राशि

इंजीनियर बोले सरपंच ने 2 लाख रुपए निकाले हैं जिसमें मटेरियल भी चुका और गड्ढे भी खुद चुके 
ग्राम पंचायत बहगवा में सरपंच-सचिव ने पंचायती राज्य की राशि को किया खुर्दबुर्द 
करैरा। अनुविभाग करैरा के जंप नरवर की ग्राम पंचायत बहगवा में सरपंच-सचिव ने इंजीनियर से मिलकर पंचायती राज्य के 14 लाख 85 हजार की लागत से बनने बाले पंचायत भवन की आई पहली किस्त पांच लाख रुपए निकाल लिए गए जबकि मौके पर कोई भी पिलर तक नहीं खड़ा किया, केवल गड्ढे खोदे गए। पंचायत भवन के लिए आई लाखों की राशि को खुर्दबुर्द करने का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इस ग्राम में और भी शासकीय राशि को निकाल कर छिन-भिन्न किया गया है, इस बात की जानकारी तब पता लगी जब राशि को सरपंच द्वारा निकाल ली गई और धरातल पर कोई भी काम तक शुरू नहीं किया। 
पंचायत इंजीनियर महेश धाकड़ ने बताया कि इस ग्राम में पंचायती राज्य योजना के अंतर्गत 14 लाख 85 हजार की लागत से ग्राम बहगवा में शासकीय माध्यमिक स्कूल के परिसर के पास नवीन पंचायत भवन बनाया जाना स्वीकृत हुआ, जिसकी राशि भी स्वीकृत हो चुकी है। इस योजना की पहली किश्त 5 लाख भी पंचायत के खाते में भी चुकी थी, जिसमें से सरपंच हेमन्त रावत ने 2 लाख रुपए निर्माण कार्य से पहले निकाल लिए। हमने सरपंच से दबाव बनवाकर गड्ढे खुदवा दिए है काम भी जल्द शुरू करवा दिया जाएगा। मटेरियल भी चुका है इसकी भी जांच की जाएंगी कि किन कारणों के चलते पंचायत के खाते से राशि खुर्दबुर्द की गई। ग्रामवासियों का कहना है कि गांव में और भी कई योजनाओं को सरपंच-सचिव ने शासन की योजनाओं को पलीता लगाया है। जैसे पंच परमेश्वर योजना, रोजगार गारंटी से सुदूर ग्राम सड़क योजना, स्वच्छता अभियान में शौचालय, प्रधानमंत्री कुटीर आवास, कपिल धारा, पौधारोपण आदि कई योजनाओं में लाखों का गमन सरपंच सचिव ने मिलकर किया है
इनका कहना 
हां यह बात सही है कि हमारे गांव में पंचायत भवन के लिए राशि आई हुई है, हमने काम भी लगवा दिया है जल्द ही हम इसको पूर्ण करवा देंगे।
मंगलसिंह बघेल, सचिव बहगवा 
हमने पूर्व में भी सरपंच को नोटिस दिया था। हां, यह बात सही है कि सरपंच ने 2 लाख रुपए आहरण किए थे। मौके पर हमें गिट्टी और बजरी होना इंजीनियर ने बताया है और गड्ढे भी खोद दिए गए है। इंजीनियर को भेजकर काम जल्द शुरू करवाएंगे।
एपी प्रजापति, सीईओ जंप नरवर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!