बाइक-पिकअप की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार की मौत


रन्नौद।
रन्नौद थाना क्षेत्र अतर्गत माड़ा से ढाचरा के बीच हुआ बाइक और पिकअप वाहन
में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि बाइक सवार की अस्पताल
पहुंचने से पूर्व ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी से
मिलने गुना जा रहा था।
जानकारी के मुताबिक सोनू नामदेव पुत्र लक्ष्मण
उम्र 32 निवासी रन्नौद अपने घर से प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमल
6140 पर सवार होकर गुना अपनी पत्नी से मिलने जा रहा था रन्नौद से जाते समय
माड़ा गणेशखेडा गांव के समीप मोटरसाईकिल से एक्सीडेंट हो गया। जैसे ही
रन्नौद पुलिस को सूचना लगी मौके पर पहुंच कर देखा गंभीर रूप से घायल था
जिसे पुलिस अपने वाहन में रखकर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। बदरवास में
पीएम कराया गया सूत्रो के द्वारा बताया जा रहा कि सोनू अपनी  मां से जबरन
लड़ कर और माँ के सामने हद से ज्यदा शराब पीकर गया था माँ रन्नौद अस्पताल
मै नर्स के पद पर पदस्थ है। पिकअप वाहन राम वली कुशवाह का बताया जा रहा है,
लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उक्त वाहन को कौन चला रहा था। फिलहाल
पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।