Press "Enter" to skip to content

प्लेट्स कम होने से ग्वालियर में इलाज के दौरान आशा सहयोगिनी की मौत

पोहरी। जिले के पोहरी के झिरी सेक्टर की आशा सहयोगिनी अंतिमा सिंह राजपूत पत्नी सन्नी सिंह निवासी रामबाग कॉलोनी की शनिवार-रविवार की रात मौत हो गई है। अंतिमा सिंह को इलाज के लिए ग्वालियर भर्ती कराया गया था। प्लेटलेट्स कम होने की वजह से मौत होने की बात सामने आ रही है। जिले में डेंगू पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढऩे से हालात चिंताजनक हो गए हैं। 
जानकारी के अनुसार आशा सहयोगिनी अंतिमा सिंह राजपूत पत्नी सन्नी सिंह निवासी रामबाग कॉलोनी को तीन दिन पूर्व बुखार की शिकायत हुई। शिवपुरी में ही प्राइवेट डॉक्टर से इलाज कराया। डॉक्टर की सलाह पर शनिवार को ग्वालियर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में प्लेटलेट्स कम होने की बात सामने आई। इलाज के दौरान रात में आशा सहयोगिनी की मौत हो गई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!