अभा क्षत्रिय खंगार समाज के नए जिला अध्यक्ष का चयन कल

शिवपुरी। अखिल भारतीय क्षत्रिय खंगार समाज शिवपुरी द्वारा महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती 27 दिसंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। इसी दौरान समाज के नए जिलाध्यक्ष का चयन होगा। डॉ. परमानंद सिंह परिहार ने बताया कि हर साल की तरह समाज के जिला अध्यक्ष का चयन जयंती कार्यक्रम के बाद उसी दिन किया जाएगा। इसके लिए समाज के लोगों के साथ बैठक होगी। जिसमें सर्वसम्मति से समाज का नया अध्यक्ष चुना जाएगा।