अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी खुर्दीश ने दिए खिलाड़ियों को टिप्स

शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित हॉकी फीडर सेंटर का संचालन माधवराव सिंधिया खेल परिसर के नवनिर्मित हॉकी टर्फ मैदान पर किया जाता है। जिसमें शहर के चयनित हॉकी खिलाड़ियों को गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शनिवार को हॉकी के अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी खुर्शीद खान द्वारा बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को हॉकी की बारीकियों से अवगत कराया साथ फिजीकल फिटनिश व जरुरी जानकारी दी। 
खुर्शीद ने खिलाड़ियों से कहा कि आप सौभाग्यशाली हैं कि आपके शहर में अंतराष्र्टीय स्तर का हॉकी मैदान है, अब आपको मेहनत कर अपने आप को अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी बनाना है। इस अवसर पर हॉकी प्रशिक्षक गीता लखेरा, सोनिया और विभाग के संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी एमके धौलपुरी ने बताया कि खुर्दीश को मध्यप्रदेश के हॉकी फीडर सेंटर में समन्वयक के रूप में पदस्थ हैं। ये प्रदेश के सभी सेंटरों पर जाकर टेलेंट सर्च करेंगे तथा युवाओं को हॉकी का मार्गदर्शन देंगे।