Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस उद्योगपति के रुपए से चुनाव लड़ती है जबकि भाजपा गरीब, किसान जन जन के सहयोग से चुनाब लड़ती है : लालसिंह आर्य

भाजपा कार्यकर्ता जन जन से अर्थ संग्रह कर 2018 का चुनाब लड़ेगी: विवेक जोशी
शिवपुरी-कांग्रेस उद्योगपति के रुपए से चुनाव लड़ती है जबकि भाजपा गरीब,किसान जन जन के सहयोग से चुनाब लड़ती है इसी क्रम में आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाकर जनतंत्र से सहयोग प्राप्त करने  एक साथ प्रदेश के सभी जिलों में सामूहिक रूप से अर्थ संग्रह अभियान आज से आरंभ हो गया है इसके लिए शिवपुरी जिले में स्तिथ प्रत्येक विधानसभा स्तर पर 25 लाख तक की राशि पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जन सहयोग से संग्रहित करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत समाज के सभी वर्गों से संपर्क कर अंशदान स्वीकार किया जाएगा। सामूहिक रूप से संग्रह के लिए निकलने वाले दल में स्थानीय मंत्री, क्षेत्रीय सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश स्तर से भी प्रतिनिधि रहेंगे इसी तरह सभी विधानसभा क्षेत्रों में अर्थ संग्रह अभियान के माध्यम से निम्न, मध्यम वर्ग के व्यक्तियों से श्रद्धानुसार कूपन के माध्यम से पांच सौ, 1 हजार और 2हजार रूपए का अंशदान स्वीकार किया जाएगा उक्त उद्बोधन भाजपा अर्थ संग्रह की बैठक में मुख्यातिथि राज्यमंन्त्री लाल सिंह आर्य ने व्यक्त किये।

भाजपा अर्थ संग्रह की जिला बैठक राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य,विवेक जोशी,राज्य मंत्री राजू बाथम, पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक विष्णु जैमिनी के आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए विवेक जोशी जी ने बताया कि अर्थ संग्रह समिति के प्रदेश संयोजक कृष्णमुरारी मोघे के नेतृत्व में अर्थ संग्रह का कार्य आज से सभी 56 संगठनात्मक जिलों में सामूहिक रूप से आरंभ हो गया है इस अभियान के अंतर्गत समाज के सभी वर्गों से संपर्क कर अंशदान लिया जाएगा। जोशी ने बताया कि अर्थ संग्रह के लिए सामूहिक रूप से निकलने वाले दल में स्थानीय मंत्री, क्षेत्रीय सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि कार्यकताओंर् के साथ  रहेंगे। इसी तरह सभी विधानसभा क्षेत्रों में अर्थ संग्रह अभियान के माध्यम से निम्न, मध्यम वर्ग के व्यक्तियों से श्रद्धानुसार कूपन के माध्यम से पांच सौ, 1 हजार और 2 हजार रूपए का अंशदान स्वीकार किया जाएगा। अभियान का मुख्य प्रयोजन जन-जन से जीवंत संपर्क बनाना और उन्हें अपनेपन का अहसास कराते हुए पार्टी के साथ रागात्मक संबंध जोडना है।
बैठक में पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक ने कहा कि अर्थ संग्रह के जरिए भाजपा ने हर विधानसभा से 25 लाख रुपए का सहयोग का लक्ष्य तय किया है। यह राशि आगामी विधानसभा चुनाव में खर्च की जाएगी। प्रदेश भाजपा के अनुसार अर्थ संग्रह के लिए यह न्यूनतम लक्ष्य है। जिस विधानसभा से जितनी राशि संग्रहित होगी, उसे उसी विधानसभा क्षेत्र में खर्च किया जाएगा।
बैठक में स्वागत भाषण सुशील रघुवंशी ओर  संचालन महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा गुरु ने किया इस बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा श्रीअजीत जैन तेजमलसांखला,माखन लाल राठौर,कामताप्रसाद जी, श्रीमती मंजुला जी जैन डॉ रीता गुप्ता लक्ष्मी जाटव बिनु शर्मा श्रीमती रामकली चौधरी ओमी जैन,दिलीप मुद्गल डॉक्टर राकेश राठोर डॉक्टर राजेंद्र गुप्ता डॉ शैलेन्द्र गुप्ता रामू बिंदल  अमित भार्गव पृथ्वीराज चौहान दिनेश गुप्ता धनपाल यादव मनोज शर्मा हरवीर सिंह चौहान इंजीनियर गजेंद्र किरार, भानु दुबे,हरि ओम राठोर नीरज खटीक,केसब कलावत सूरज गोस्वामी वीर सिंह सगर डॉ रश्मि आदि उपस्थित हुए।
अर्थ संग्रह के सह व मंडल प्रभारी घोषित
अर्थ संग्रह के जिला सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा को बनाया गया है इसके साथ ही नगर मंडल ओमी जैन ग्रामीण विष्णु जेमिनी खोड़ राजू बाथम कोलारस जितेंद्र जैन  बदरवास अजीत जैन रन्नौद वीरेंद्र रघुवंशी पिछोर लोकपाल लोधी खनियाधाना प्रीतम सिंह लोधी बामौर जगराम सिंह यादव करैरा दिनारा राजकुमार खटीक नरवर मुकेश खटीक सतनवाड़ा सोनू बिरथरे पोहरी प्रहलाद भारती बैराड़ दिलीप मुद्गल को नियुक्त किया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!