मुरैना। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सचखंड एक्सप्रेस में अज्ञात युवकों ने एक युवक से न केवल मारपीट की, बल्कि उससे मोबाइल छीन कर स्टेशन पर फेंक दिया। जिससे युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मोहनपुरा निवासी मयंक पुत्र रामगोपाल व्यास किसी काम से आगरा जा रहा था। वह सुबह सचखंड एक्सप्रेस की जनरल डिब्बे में चढ़ा। इसी दौरान सीट पर बैठने को लेकर उसका विवाद कुछ लड़कों से हो गया। युवकों ने उससे मारपीट की और उससे मोबाइल छीनकर प्लेटफार्म पर फेंक दिया। इसी दौरान ट्रेन चल दी और लड़के ट्रेन के साथ चले गए। घायल हालत में मयंक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



