Press "Enter" to skip to content

जिले में बढ़ रहे दुष्कर्म के मामले, बैराड़, कोलारस में किशोरी तथा पिछोर में महिला से दुष्कर्म

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में दिन व दिन किशोरी व महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है। करीब एक महीने में ही एक दर्जन से ज्यादा मामले दुष्कर्म के सामने आए हैं। बीते दिनों में कोलारस, बैराड़ व पिछोर में दुष्कर्म के मामले सामने आए जहां दो किशोरी तथा एक महिला के साथ गांव के ही युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 
खेत पर जा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म
शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गोंदोलीपुरा में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसी गांव के रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। 
ग्राम गोंदोलीपुरा की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 26 दिसंबर को दोपहर के समय जब वह खेत पर जा रही थी तभी गांव का रहने वाला लपई पुत्र महाराजसिंह कुशवाह मिल गया और उसे जबरदस्ती आलोक के खेत पर ले गया और बुरा काम किया। जाते-जाते युवक ने कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो उसे जान से मारन देगा। किशोरी अपने घर आई और परिजनों को घटना के बारे में बताया तथा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 
पिछोर में महिला से दुष्कर्म
वहीं पिछोर में 24 दिसंबर को रानी कोली के खेत ग्राम हर्रा में गांव के ही रहने वाले सुरेश जाटव ने महिला के साथ दुष्कर्म किया व जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण महिला ने यह बात किसी को नहीं बताई लेकिन आरोपित द्वारा परेशान किए जाने पर उसने परिजनों को मामले की जानकारी दी और थाने में केस दर्ज करवाया।
कोलारस में किशोरी से दुष्कर्म
कोलारस के तहत आने वाले ग्राम हरीपुर टपरियन में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। घटना 25 दिसंबर की है जब किशोरी सुबह 1 बजे अपने घर पर थी तभी गांव का रहने वाला रणवीर पुत्र कैलाश जाटव आया और किशोरी के साथ बुरा काम किया। मामले में पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!