
पिता पर दूसरी महिला को रखने का भी लगाया आरोप
शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के सर्वोदय कॉलोनी में रहने वाले अखै सिंह जाटव शाम करीब 5 बजे अपनी पत्नी के साथ डंडे से मारपीट कर रहा था। इसी बीच अखैसिंह की 17 वर्षीय पुत्री अपनी माँ को बचाने के लिए बीच में आ गई। इसके बाद अखै सिंह ने अपनी ही बेटी की डंडे से निर्ममता से मारपीट कर दी। इसके बाद किशोरी ने अपनी मां कुसुम के साथ फिजीकल थाना पहुंचकर पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अदम चैक की कायमी की। किशोरी ने बताया कि अखै सिंह किसी अन्य महिला को भी अपने साथ रखे हुए है। इससे पहले भी उसके साथ गाली गलौंच करता था। किशोरी ने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ छेड़छाड़ भी कर चुका है। किशोरी ने बताया कि यदि आज पड़ोसी बचाने नहीं आते तो उसे अखैसिंह जान से मार देता।






Be First to Comment