घर में घुसकर विवाहिता के साथ छेड़खानी

शिवपुरी। पिछोर के ग्राम पारेश्वर में बीते रोज एक आरोपी विनोद पुत्र नत्थू लोधी ने अपने पड़ोस में एक मकान में घुसकर वहां काम कर रही एक विवाहिता के साथ छेड़खानी कर दी जिसकी शिकायत पीड़िता थाने जाकर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 456 भादवि सहित 3(1)(डब्ल्यू)(आई) 3(2)व्हीए एससीएसटी एक्ट के तहत कायमी कर ली है।