
शिवपुरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत जिले में शासकीय भवनों एवं परिसम्पत्तियों से बिना अनुमति लगाए गए पोस्टर, हॉर्डिंग हटाने का कार्य शुरू हो गया है। आज की कार्रवाई में एमएम हॉस्पीटल से लेकर नवीन बस स्टेण्ड तक सड़क के दोनों तरफ लगे होर्डिंग को हटाया गया। इस मौके पर नपा सीएमओ सीपी रॉय, एचओ गोविंद भार्गव, आरआई पूरन कुशवाह सहित नपा दस्ता मौजूद रहा। कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत शासकीय भवनों एवं परिसम्पत्तियों पर बिना अनुमति के लगाए गए हॉर्डिंग, पोस्टर हटाने की कार्यवाही आज नगर पालिका शिवपुरी द्वारा जिला मुख्यालय पर की गई। सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।






Be First to Comment