
करैरा। विधानसभा क्षेत्र करैरा के नवनिर्वाचित विधायक जसवंत जाटव ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए जनता का दरबार लगाया जिसमें करैरा नगर के सैकड़ो लोगों ने अपनी समस्या सुनाई। प्रमुख समस्या कृषि उपज मंडी स्थित बस्ती में पानी की विकराल समस्या है जो कई सालों से बनी हुई है, जिसका काम भी नगर में 48 करोड़ की लागत से नई जलावर्धन योजना का कार्य चल रहा है। जाटव ने क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं खाद, पेयजल, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अवैध उत्खनन आदि सहित अन्य समस्याओं को सुना एवं उनको जल्द हल किए जाने का आश्वासन दिया। जसवंत जाटव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र करैरा के नागरिकों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी व समस्याओं का समुचित निराकरण किया जाएगा।






Be First to Comment