
मनोज धाकड़, शिवपुरी। किराड़ समाज के आराध्य देव भगवान बलराम जी की जयंती समाज के लोगों ने उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई। कार्यक्रम किराड़ छात्रावास में आयोजित किए गया। कार्यक्रम में समाज के मानसिंह दादा द्वारा भगवान बलराम जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को बताया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।




