Press "Enter" to skip to content

नियमों को तांक कर कलेक्टर ने दी भाजपा नेता को जेपी स्टोन क्रेशर की परमिशन

शिवपुरी। खबर जिले के दिनारा अन्तर्गत खुदाबली से आ रही है। जहां भाजपा नेता राजकुमार खटीक के द्वारा जेपी स्टोन क्रेशर चलाई जा रही है जिससे वहां के रहवासियों को क्रेशर के कारण काफी समस्यायों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक यहां नियमों को तांक पर रखकर जेपी स्टोन क्रेशर चलाई जा रही है। इस क्रेशर का विरोध ग्रामीणों द्वारा भी किया जा चुका है लेकिन अधिकारियों की असुनवाई के कारण कोई कार्रवाई आज दिनांक तक नहीं हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि इस क्रेशन की परमीशन पूर्व कलेक्टर राजीव दुबे द्वारा दी गई थी। 
भाजपा नेता की है स्टोन क्रेशर
यहां हम आपको बता दे कि राजकुमार खटीक कोई और नहीं भाजपा नेता है एवं पूर्व विधायक पुत्र भी है। भाजपा शासन काल मे जेपी स्टोन को परमिशन मिलने का यही कारण था। स्टोन आबादी वाली जगह पर लगाई गई है जो कि नियम विरुद्ध है। ग्रामीणों ने कई बार आवेदन क्रेशन स्टोर नहीं लगाने के लिए दिए लेकिन मिलीभगत के चलते परमीशन दे दी गई अब यहां दिन भर धूल उड़ती है जिससे रहवासियों को परेशनी हो रही है और वह बीमारियों का शिकार भी हो रहे हैं। 
पट्टे की जमीन में ब्लास्टिंग कर निकाल रहे पत्थर
ग्रामीणों ने बताया कि स्टाेर क्रेशर के कर्मचारी पट्टे वाली जमीन में ब्लास्टिंग कर रहे हैं जो कि अवैध है। ब्लास्टिंग से लोगो को परेशानी हो रही है सरकारी स्कूल और घरों में दरारे पड़ रही है। लोगों के आपत्ति करने पर बीजेपी नेता धमकी देकर या गुंडो का भय दिखाकर चुप करा देते है।
राजकुमार खटीक का बदरवास में भी देवराज नाम से क्रशर है जो कि लोगों की जमीन पर कब्जा कर एवं ब्लास्टिंग से अबैध उत्खन्न कर रहा है।
नेताजी सरकार की दम पर कई गलत कामों को आगाज दे रहे है। खुदाबाली से ओवरलोड ट्रक रेता का ट्रांसपोर्ट करते है जिससे प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनाई गई रोडो को मिट्टी में मिला दिया है।
बिना रॉयल्टी के निकाल रहे डंपर, राजस्व को लाखों की क्षति
बताया जाता है कि रात भर बिना रॉयल्टी के माल की सप्लाई की जाती हैं। साथ ही अवैध रूप से सरकारी जमीन में ब्लास्टिंग करा कर उसके खनिज को उपयोग में लिया जा रहा है। खुदाबाली जनता कई बार थाने मैं अपनी परेशानी की गुहार लगाने गई पर नेताजी की राजनीतिक पकड़ के कारण थानो में से मजबूर किसानों को निराशा मिलती है। राजकुमार खटीक वही बीजेपी नेता है जो अभी विधानसभा चुनाव में करैरा से 15000 वोटो से चुनाब हारे थे।
इनका कहना है
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। आपके द्वारा जानकारी दी गई है, जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
अनुग्रह पी, कलेक्टर शिवपुरी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!