Press "Enter" to skip to content

पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी को डॉ सैमुअल होम्योपैथिक एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि

अटल जी के आदर्श सदियों तक जीवित रहेंगे-डॉ हेमंत गौतम
शिवपुरी-डॉ सैमुअल होम्योपैथिक एसोसिएशन शिबपुरी के द्वारा पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल विहारी बाजपेयी जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा खेड़ापति होम्योपैथिक क्लीनिक रखी गयी श्री अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हेमंत गौतम ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी भारत माता के एक ऐसे सपूत थे, जिन्होंने स्वतंत्रता से पूर्व और पश्चात भी अपना जीवन देश और देशवासियों के उत्थान एवं कल्याण हेतु जीया तथा जिनकी वाणी से असाधारण शब्दों को सुनकर आम जन उल्लासित होते रहे और जिनके कार्यों से देश का मस्तक ऊंचा हुआ। भारत के बहुदलीय लोकतंत्र में अटल जी ऐसे राजनेता थे ,जो प्रायः सभी दलों को स्वीकार्य रहे, इनके व्यक्तित्व विशेषता  के कारण ही भारत के तीन बार प्रधानमंत्री रहे भारत की संस्कृति, सभ्यता, राजधर्म, राजनीति और विदेश नीति की इनको गहरी समझ थी, बदलते राजनैतिक पटल पर गठबंधन सरकार को सफलतापूर्वक बनाने, चलाने और देश को विश्व में एक शक्तिशाली गणतंत्र के रूप में प्रस्तुत कर सकने की करामात इन जैसे करिश्माई नेता के बूते की ही बात थी. प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में जहां इन्होंने विभिन्न देशों से संबंध सुधारने हेतु अभूतपूर्व कदम उठाए वहीं अंतर राष्ट्रीय दवाबों के बावजूद गहरी कूटनीति तथा दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रदर्शन करते हुए  पोखरण में परमाणु विस्फोट किए तथा कारगिल-युद्ध जीता आज ऐसे श्रद्धेय अटल जी हमारे मध्य नही रहे पर उनके दिये हुए आदर्श हमारे बीच सदियों तक जीवित रहेंगे श्रदांजली सभा मे डॉ राकेश राठौर,डॉ योगेश मिश्रा, डॉ नृपेंद्र रघुवंशी,डॉ नीतेश श्रीवास्तव,डॉ अभिषेक  ,डॉ विनय त्रिपाठी,डॉ प्रवीण वर्मा,डॉ निशा गोयल आदि उपस्तिथ रहे ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!