ब्रेकिंग- खुद के ऊपर केरोसिन डालकर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के नीलगर चौराहा के पास रहने वाले एक युवक ने  खुद के ऊपर केरोसिन छिड़ककर  आत्मदाह की कोशिश की।  युवक का नाम हृदेश सेन पुत्र लक्ष्मण सेन बताया जा रहा है। युवक को परिजन तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने किन कारणों के चलते खुद के ऊपर केरोसिन डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की।