शिवपुरी।अमृत योजना के तहत गुना से ग्वालियर चलने वाली यात्री बस पर शिवपुरी में बालाजी धाम के नजदीक अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। बस के कांच फूटने से क्लीनर और यात्री चोटिल हो गए हैं। चालक ने बस लाकर सीधे सिटी कोतवाली खड़ी कर दी है।
जानकारी के अनुसार चालक महेश अहिरवार ने बताया कि अमृत योजना के तहत सिटी बस क्रमांक एमपी08 पी0481 गुना से ग्वालियर के बीच चलती है। ग्वालियर से बस 5.30 बजे शिवपुरी के लिए रवाना हुई थी। 18 बटालियन और बालाजी धाम के बीच शाम 7.35 बजे अचानक चार पत्थर बसों में आकर लगे। जिससे क्लीनर की तरफ और सवारी की तरफ दो कांच फूट गए। अचानक पथराव से यात्री बुरी तरह घबरा गए। चालक सीधा बस सिटी कोतवाली ले आया। जहां अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। क्लीनर हटै सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी सालौन की आंख के नीचे चोट आई है। जबकि एक अन्य यात्री को मामूली चोट होने पर घर चला गया है। चालक का कहना है कि शिवपुरी बस स्टैंड पर उनके साथ आए दिन विवाद होता रहता है।






Be First to Comment