शिवपुरी। खोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम केनवाया में खेत पर रखवाली करने गए ग्रामीण गए हुए थे उसी दौरान रात के समय ऐर नदी में पानी का बहाव तेज हो गया और वह पानी के तेज बहाव में फंस गए। इसके बाद वह खेत पर बनी मचान पर चढ़ गए और जैसे तैसे रात काटी। रेस्क्यू टीम ने ऐर नदी के बहाव में फंसे 8 लोगों को ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू टीम ने नाव की मदद से सकुशल निकाला, जबकि एक साल का एक मासूम ऐर नदी के पानी के तेज बहाव में बह गया। ग्राम केनवाया के मजरा डोंडापुर में ऐर नदी के तेज बहाव में लोग फंस गए थे। बाढ़ के पानी में गणेशा, गणेशा की पत्नी धनती, प्रीति पत्नी इंदल आदिवासी, सोनू पुत्र गणेशा आदिवासी, जीतू पुत्र गणेशा आदिवासी, रश्मी पुत्री गणेशा आदिवासी, नैना पुत्री इंदल आदिवासी बाढ़ के पानी में फसे जिन्हें रेस्क्यू कर निकाला गया।
रात में रोकना पड़ा था रेस्क्यू को
आठ ग्रामीणों के फंसे होने की जानकारी से चौकी प्रभारी राघवेंद्र यादव ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया और मदद लाने की माग की जिस पर एसडीओपी पिछोर आर पी मिश्रा एवं भौती थाना प्रभारी राजवीर कटारे भी मोटरसाइकिल बहनों की मदद से मौके पर पहुंचे और नदी के दूसरी ओर फसे लोगों तक ग्राम के दो यूवक बहादुर सिंह पुत्र कमल सिंह गुर्जर एवं माखन सिंह पुत्र हरिराम गुर्जर की मदद से खाने के लिए कुछ सामान एवं बच्चों के लिए बिस्किट आदि पहुंचाएं। उन्हीं के द्वारा उन्हें जल्द से जल्द वहां से निकालने का आश्वासन भी दिया गया। और वच्चों व लोगों की जानकारी ली गई। इसी दौरान मदद के लिए एन डी आर एफ टीम को लेकर आ रहा ट्रेकटर वाहन भी जंगल में फंस गया। जब एनडीआरएफ टीम रात 11 बजे पहुंची परंतु रात के अंधेरे के कारण रेस्क्यू को वहीं रोकना पड़ा। लेकिन पुलिस आमला रात भर मुस्तैदी के साथ डटा रहा और सूरज की पहली किरण के साथ ही रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बचाया गया।
मचान से गिरकर एक साल का मासूम बह गया नदी में
शिवपुरी। ऐर नदी के पानी के तेज बहाव में 1 साल का मासूम भी बह गया। पानी के तेज बहाव में फंसे लोगों का कहना था कि वह कल्लू 1 पुत्र गणेशा आदिवासी को मचान पर सुलाए हुए थे कि आंख लग गई और कब कल्लू मचान से नीचे गिर गया और ऐर नदी के पानी के तेज बहाव में बह गया।
यह बोले थाना प्रभारी
खोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम केनवाया में ऐर नदी के तेज बहाव में कुछ ग्रामीण फस गए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया है, जबकि एक साल का एक मासूम पानी के तेज बहाव में बह गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
Be First to Comment