
करैरा। कृषि उपज मंडी करैरा के भार साधक अधिकारी के रूप में उदयसिंह सिकरवार, एसडीएम करैरा ने सोमवार को पदभार संभाल लिया है। उल्लेखनीय है कि मंडी समितियों का कार्यकाल 6 जनवरी को समाप्त हो गया था, उसी के बाद से मध्यप्रदेश शासन ने सभी मंडियों में प्रशासक नियुक्त किए है। सिकरवार ने पदभार संभालने के बाद मंडी की सभी व्यवस्थाएं व कार्रवाई के बारे में मंडी सचिव उदय भानू चतुर्वेदी से जानकारी ली। उन्होंने सभी कर्मचारियों से परिचय भी प्राप्त किया। इस दौरान कृषि उपज मंडी करैरा के लेखापाल शरद बाजपेई, सहायक उपनिरीक्षक बनवाली प्रसाद, लिपिक राजेश बंशकार, आनंद दुबे, राधा किशन यादव, रमेश सेन सहित अन्य अमला उपस्थित था।






Be First to Comment