
शिवपुरी। कल के संभावित बंद को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दे रहा है इसी को लेकर पुलिस ने शक्ति प्रदर्शन करने के लिए शहर में फ्लेग मार्च निकाला। सभी सम्बन्धित संगठनो के साथ अलग अलग बैठक कर पुलिस ने कड़ी समझाइश दी है पुलिस के अनुरोध पर कलेक्टर ने जिले में चार दिनों के लिए धारा 144 कर दी है जिस वजह से जुलुस आदि प्रदर्शनों पर रोक लग गयी है और सभी आर्म्स लायसेंस भी चार दिनों के लिए निलम्बित कर दिए गए है। इस सब के बाबजूद सुबह 7 बजे से भारी पुलिस बल शहर में सुरक्षा की द्रष्टि से तैनात किया जायेगा जिसमे एसएएफ टुकड़ी , नगरसैनिक और बाहर से आये बल भी शामिल है।






Be First to Comment