Press "Enter" to skip to content

पीछे से पकड़कर विवाहिता के साथ की अश्लील हरकत

शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम डगोरा में रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला विगत शाम 6 बजे अपने घर से कहीं जा रही थी तभी गांव के ही रहने वाले जितेन्द्र परिहार ने मौका पाकर उसे पीछे से पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील छेडख़ानी करने लगा। महिला द्वारा शोर शराबा करने पर आरोपी मौके से निकला। कल महिला ने इंदार थाने पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!