महाराजा खेत सिंह जयंती धूमधाम से मनाई, चल समारोह निकाला
शिवपुरी। गांधी पार्क मानस भवन शिवपुरी में महाराजा खेतसिंह जयंती समारोह आयोजित किया गया। जिसमें खंगार समाज शिवपुरी द्वारा गुरुवार को महाराजा खेतसिंह खंगार की जयंती धूमधाम के साथ मनाई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी पोहरी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद थे।
इस मौके पर कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, पोहरी विधायक सुरेशराठ खेड़ा के द्वारा सर्वप्रथम महाराजा खेत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि महाराजा खेतसिंह का जीवन जुझारू रहा। उन्होंने अपने जीवन में समाज को विकास की राह से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए। उनके जीवन से हमें सीख लेना चाहिए और समाज को विकास की राह से जोड़ने के लिए हर सम्भव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। शिक्षित होकर ही हम समाज में व्याप्त कुरीतियों और अंधविश्वास को जड़ से उखाड़ सकते हैं। तभी समाज व देश का भला हो सकता है।
पोहरी विधायक सुरेश राठखेड़ा ने कहा है कि खेत सिंह ने समाज के लिए संघर्ष किया और समाज को सम्मान दिलाया। सभी को एकजुट होकर संगठित रहने का संदेश दिया और समाज की सेवा की। कहा सभी को उनके आदर्शों से शिक्षा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के बेटा-बेटियों को खूब पढ़ाओ डॉक्टर इंजीनियर बनाओ। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. परमानंद परिहार ने कहा कि महाराजा खेत सिंह खंगार का जन्म 27 दिसंबर 1142 ई. में सौराष्ट्र राज्य में राजा रूढ़देव के यहां हुआ था। जिनकी बहादुरी से प्रभावित होकर दिल्लीपत हिन्दु सम्राट प्रथ्वीराज चौहान अपने साथ दिल्ली ले आए। उन्होंने खंगार क्षत्रिय समाज से एकजुटता का आह्वान किया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष काशीराम परिहार, मोतीलाल खंगार, जंडेलसिंह परिहार, प्रगति मंच शिवपुरी के अध्यक्ष विनोद परिहार, करई सरपंच श्याम परिहार, मोतीलाल खंगार, लोटूराम परिहार, मजबूत सिंह, गोलू परिहार, मानसिंह परिहार, भंवरसिंह परिहार, राकेश परिहार, उदय परिहार, राम सिंह परिहार, लाखनसिंह परिहार, केपीसिंह परिहार, जगदीश परिहार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। इसके बाद में नगर के मुख्य मार्गों से भव्य चल समारोह बैंडबाजों के साथ निकाला। चल समारोह में सैकड़ों की संख्या में समाज की महिलाएं, पुरुष और बच्चे नाचते-गाते हुए चल रहे थे। चल समारोह मानस भवन गांधी पार्क से शुरु हुआ और कमलागंज एबी रोड़, माधव चौक, कोर्ट रोड़, आर्य समाज रोड़, न्यू ब्लॉक सहित अन्य मार्गों से होकर पुनः कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। इस दौरान इस दोनों समाज की युवा, बच्चे, महिला, बुजुर्ग सभी राष्ट्र गीतों की धुनों पर नाचे। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक द्वारा हाई स्कूल एवं इंटर में 70 प्रतिशत से अधिक लाने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।






Be First to Comment