Press "Enter" to skip to content

मिस्टर जिम पॉवर लिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग कार्यक्रम आयोजित

अर्जुन यादव और यश ने जीते अपने खिताब 
शिवपुरी। शहर के मध्य हवाईपट्टी के समीप संचालित फिट एन फाईन जिम परिसर में गत दिवस मिस्टर जिम पॉवर लिफ्टिंग ऑर बॉडी बिल्डिंग कॉम्पटीशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिम संचालक असलम पठान ने अपनी बॉडी के शॉर्प को प्रदर्शित कर अन्य जिम करने वाले प्रतिभागियों से इस कॉम्पटीशन में भाग लेने का आह़्वान किया ताकि अपने शरीर सौष्ठव के जरिए वह कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राज्य व केन्द्र सरकार के विभिन्न वर्गों में होने वाली भर्ती परीक्षा में शामिल होकर अपना भविष्य संवार सके। इस दौरान कोच असलम पठान ने बताया कि इस जिम पॉवर लिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग में जिम के 20 युवाओं ने भाग लिया और अपने बेहतर शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन किया। 
वहीं पावर लिफ्टिंग में अर्जुन यादव ने बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट पर सबसे ज्यादा 260 किलो वजन उठाकर पावर लिफ्टिर का खिताब अपने नाम किया। वहीं बॉडी बिल्डिंग में यश ने अपनी बेस्ट पोजिंग से सबका दिलजीत कर बॉडी बिल्डिंग का खिताब अपने नाम किया। जिम कोच असलम पठान ने कहा कि उन्होंने अंत में कहा कि जो भी प्रतिभागी यह प्रतियोगिता जीते है वह आगे जाकर और बेहतर प्रदर्शन करें ताकि उन्हें आगे लाकर वह शिवपुरी का नाम बॉडी बिल्डिंग में संपूर्ण प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में रोशन करा सके।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!