कॉंग्रेस की सरकार आते ही अन्नदाता की हालत खराब,
बिजली विभाग के अधिकारियों के जुर्मतले दबे अन्नदाता परेशान,
कलेक्टर के पैरों में गिर कर रो रहा अन्नदाता, कलेक्टर को अपनी आपबीती सुनाई।
शिवपुरी।कॉंग्रेस की सरकार आते ही बिजली विभाग के अधिकारियों की बसूली की मार झेल रहे किसान अपनी गुहार लगाने कलेक्ट्रेट में कलेक्टर के पास पहुंचा, और नई कलेक्टर के पैरों में गिरकर फूटफूट कर रोने लगा लेकिन कलेक्टर साहिबा ने अपनी गाड़ी में बैठकर जांच का आश्वासन देकर निकल गई, और किसान वही बैठा रोने लगा।
दरअसल रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम रिनाय में रहने वाला किसान बिजली विभाग के अधिकारियों की वसूली ओर अत्याचार से तंग हो गया है जिसको लेकर किसान आज कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर के पास अपनी गुहार लगाने पहुँचा, किसान का कहना है कि मैने बिजली की रसीद भी कटा ली फिर भी मेरी बिजली बंद कर दी जिससे मेरी थोड़ी सी जमीन में लगी फसल सुख रही है, इसी को लेकर किसान नई कलेक्टर पी.अनुग्रह के पैरों में गिरकर फूटफूट कर रोने लगा लेकिन कलेक्टर ने उसकी एक नही सुनी और अपनी गाड़ी में बैठकर जांच की बोलकर लग्जरी गाड़ी में सवार होकर चली गई, ओर किसान वही बैठा रोता रहा।
कोंग्रेस की सरकार आते ही बिजली विभाग के अधिकारियों ने अपनी मनमानी शुरू कर दी।
शिवपुरी किशान की पीड़ा नही सुनी कलेक्टर पी अनुग्रह मेडम ने तो ज़ी मीडिया पर दिखाई खबर के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिए जांच के आदेश






Be First to Comment