Press "Enter" to skip to content

महज चार घंटे में पुलिस ने घर से भटकी बच्ची को किया माता-पिता के सुपुर्द

शिवपुरी। बैराड थाा क्षेत्र अंतर्गत आज रविवार को सुबह 7 बजे के करीब 6 वर्ष की बच्ची सहेलियों के साथ खेलती खेलती घर से दूर लगभग 3 से 4 किलोमीटर चली गई और घर का रास्ता भूल गई। कस्बे के लोगों को बच्ची मिली वह बच्ची को थाने लेकर आए जब थाना प्रभारी द्वारा बच्ची का नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम देवकी और पिता का नाम प्रताप बाथम बताया पर वह यह बताने में असमर्थ रही कि उसका घर में कहां पर है या किस जगह है। तब बैराड़ थाना प्रभारी आलोक भदोरिया द्वारा बच्ची को अपने साथ गाड़ी में बिठाकर कस्बे में घुमाया और स्पीकर से गुम बच्ची के संबंध में अनाउंसमेंट कराया गया। दूसरी तरफ उस बच्ची के माता-पिता भी बच्ची को खोज रहे थे। पुलिस का अनाउंसमेंट सुनकर वह थाना प्रभारी के पास आए और बताया यह मेरी बच्ची है बच्ची ने भी अपने माता-पिता की पहचान की। उक्त कार्यवाही में पुलिस ने मशक्कत कर मात्र 4 घंटे में खोज कर बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!