
िशवपुरी। नए साल के जश्न पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों और हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। जिसके तहत पुलिस द्वारा एक दिन पहले से ही शहर में गश्त बढ़ा दिया गया है। एसपी राजेश िहंगणकर ने नए साल पर उपद्रवियों को नजर रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों को तैनात किया है। साथ ही जिले के सभी थाना प्रभारियों को क्षेत्र में लगातार गश्त करने और हुड़दंगियों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
साल 2018 की विदाई और नए साल 2019 के स्वागत के जश्न में किसी तरह का हुड़दंग न हो, इसके लिए पुलिस ने पूरी प्लानिंग कर ली है। सोमवार, 31 दिसंबर से शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों को शहर के प्रमुख चौराहा और तिराहा पर तैनात किया जाएगा। वहीं एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में गश्त करने और नव वर्ष के जश्न के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारियों को हुड़दंग करने वालों, शराब पीकर हंगामा करने वालों से सख्ती से निपटने और तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।






Be First to Comment