Press "Enter" to skip to content

रेडक्रास सोसायटी द्वारा स्वच्छता के साथ किया गर्म वस्त्रों का वितरण

नरवर विकासखंड के ग्राम ऐरावन, धमकन और मड़ीखेड़ा पहुंचकर दिया स्वच्छता का संदेश
शिवपुरी। स्वच्छता के साथ सेवा परिकल्पना को साकार करते हुए रेडक्रास सोसायटी द्वारा गत दिवस दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के बीच पहुंचकर केवल स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया बल्कि इन गरीब, निर्धन और निराश्रित आदिवासी परिवारों के बीच सेवा कार्य करते हुए गर्म वस्त्रों का वितरण सर्दी के मौसम में इन्हें राहत प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. सीपी गोयल ने बताया कि प्रतिवर्ष रेडक्रास सोसायटी द्वारा मौसम के अनुरूप दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के रहवासियों के बीच संस्था पहुंचती और उन्हें मौसम अनुरूप भोजन, वस्त्र अन्य सामग्री का वितरण किया जाता है। इसी क्रम में रेडक्रास सोसायटी इन दिनों पड़ रही कड़ाके की सर्दी को ध्यान में रखते हुए नरवर विकासखंड के ग्राम ऐरावन, मड़ीखेड़ा, धमकन आदि में पहुंची जहां रहने वाले आदिवासी ग्रामीणजनों के बीच नि:शुल्क गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। जिसमें ग्राम ऐरावन में 32 विधवा महिलाओं को कंबल, 105 बालक-बालिकाओं को गरम कपड़े, स्वेटर, मफलर अन्य, ग्राम धमकन में 15 विधवा महिलाओं को कंबल, 50 बालक-बालिकाओं को सिर के गरम वस्त्र सहित फल बिस्किट वितरित किए गए। इस सेवा कार्य में रेडक्रास सोसायटी के साथ ग्रामीण बैंक समाजसेवा समिति भी शामिल रही जिसके पदाधिकारी कार्यकारिणी सदस्यों में रेडक्रास सोसायटी के सचिव डॉ. सीपी गोयल, कोषाध्यक्ष सुरेश बंसल, यशवंत कुमार जैन, नन्दकिशोर ढींगरा, मिलापचंद विरमानी, डॉ. दिनेश जैन, पंकज गोयल, एसकेएस चौहान, नीरज अग्रवाल, ओपी गुप्ता, कपिल गुप्ता, प्रदीप मीणा, दिनेश कुमार मीणा आदि शामिल रहे जिन्होंने वस्त्र वितरण में भाग लिया। इस दौरान रेडक्रास सचिव डॉ. सीपी गोयल द्वारा ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वच्छता का पाठ भी पढ़ाया गया ताकि वह साफ-स्वच्छ रहकर बीमारियों से दूर रह सके।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!