खुलासा : अंधेकत्ल का पर्दाफाश शराब पीने के बाद उतारा मौत के घाट ,आरोपी गिरफ्तार

अंधे कत्ल का पर्दाफास कर आरोपी को किया गिरफ्तार

शिवपुरी। दिनांक 29.08.2019 को सूचनाकर्ता जगदीश बाल्मिक निवासी सतनवाड़ा ने एक अज्ञात व्यक्ति की लाश एबी रोड किनारे कांकर तालाब की पार पर पड़ी होने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना सतनवाड़ा ने मर्ग कायम कर जांच में लिया जांच के दौरान अज्ञात मृतक की पहचान मनोज पुत्र राम चरण पाल निवासी पाड़र खेड़ा के रूप में हुई एवं मर्ग जांच पर से प्रथम दृष्टया मामला हत्या का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह कंवर और श्रीमान एसडीओपी महोदय अनुभाग शिवपुरी श्री शिव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में विवेचना की गई।
विवेचना के दौरान कॉल डिटेल एवं साक्षियों के कथनों से यह तथ्य प्रकाश में आया कि मनोज पाल निवासी पाड़रखेड़ा को दिनांक 25.08.2019 को संदेही कमल किशोर धाकड़ निवासी पाड़रखेड़ा द्वारा शिवपुरी उसके घर से ट्रक पर ड्राइवरी करने बुलाया गया था। संदेही कमल किशोर पुत्र ब्रजमोहन धाकड़ उम्र 28 साल निवासी पाड़रखेड़ा को दिनांक 01.10.2019 को पूछताछ हेतु धौलागढ़ चैराहा से लाया गया एवं हिकमत अमली से पूछताछ की गयी तो संदेही ने अपना जुर्म स्वीकार कर बताया कि दिनांक 28.08.2019 को सतनवाड़ा में अंग्रेजी शराब की दुकान से दो अद्दी ली और कांकर तालाब के पास डिवाइडर की पट्टी पर बैठकर शराब पी और मनोज पाल को धक्का देकर डिवाइडर से सिर के भर रोड पर पटक दिया और पहले से छिपाकर रखी गई लकड़ी की पटली से मारपीट कर बेहोश होने पर तालाब की पार पर डालकर आ गया। बाद आरोपी कमल किशोर पुत्र ब्रजमोहन धाकड़ उम्र 28 साल निवासी पाड़रखेड़ा से घटना में प्रयुक्त लकड़ी की पटली जप्त की गई।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सतनवाड़ा उनि आरआर तिवारी, सउनि गजराज सिंह, सउनि संजय भगत, प्रधान आरक्षक बृजपाल सिंह, आरक्षक रवि कन्नौजी, आरक्षक अनिल कुमार, आरक्षक जितेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।