चोरों की अब ट्रेक्टरों पर नजर, मालवर्वे से घर के बाहर रखा ट्रेक्टर चोरी

शिवपुरी। जिले में बाइक चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है और अब तो चोरों ने ट्रेक्टरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बीते दो-तीन दिनों में लगभग दो से तीन ट्रेक्टर चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं मामलर्वे के रहने वाली भवानी शंकर धानुक पुत्र बाबूलाल धानुक का ट्रेक्टर 29-30 दिसंबर की की रात चोरी कर ले गए। भवानी ने पुलिस को बताया कि रोज की ही तरह उसने अपना ट्रेक्टर देवीलाल प्रजापति के बाड़े में रखा था जब वह सुबह ट्रेक्टर लेने के लिए पहुंचा तो वह बाड़े में नहीं मिला जिस पर पूछताछ की लेकिन ट्रेक्टर का कहीं भी पता नहीं चला। इसके बाद थाने गया और मामले की शिकायत की जहां पुलिस ने मामले में आवेदन लेने के बाद शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया।