Press "Enter" to skip to content

वार्डन के अतिरिक्त प्रभार हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में सर्व शिक्षा अभियान मिशन के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय/बालिका छात्रावासों में वार्डन के अतिरिक्त प्रभार हेतु अभ्यर्थियों से वार्डन पदों के लिए 5 दिवस के अंदर संबंधित जनशिक्षा केन्द्र में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। 
जिन छात्रावासों में वार्डन के अतिरिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है, उनमें बालिका छात्रावास माधवचौक शिवपुरी, केजीव्हीबी सतनवाड़ा शिवपुरी, केजीव्हीबी तेंदुआ कोलारस, केजीव्हीबी बूढ़ाडोगर बदरवास, केजीव्हीबी गोवर्धन पोहरी, बालिका छात्रावास बैराड़ पोहरी, केजीबी दिनारा, बालिका छात्रावास बदरखा पिछोर, केजीव्हीबी पिछोर, बालिका छात्रावास मुहारी खनियांधाना, केजीबी खनियांधाना शामिल है। विस्तृत जानकारी जिला परियोजना समन्वय जिला शिक्षा केन्द्र शिवपुरी से प्राप्त की जा सकती है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!