Press "Enter" to skip to content

मंगलम के प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में मरीजों की सेवा कर मनाया भाजपा नेता अग्रवाल ने अपना जन्मदिन

5500 रुपए की दान राशि दी दीनदयाल रसोई के लिए दी
शिवपुरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी भरत अग्रवाल ने मंगलवार को अपना जन्मदिन मंगलम सेवा केंद्र में मरीजों की सेवा कर मनाया। मंगलम में चलाए जाने वाले इस प्राकृतिक चिकित्सा सेवा केंद्र में सर्वाइकल, गर्दन, कमर दर्द, घुटनों के दर्द से पीड़ित मरीजों की सेवा प्रतिदिन निशुल्क समाज सेवी भरत अग्रवाल द्वारा की जाती है। मंगलवार को इन्हीं मरीजों के बीच समाजसेवी भरत अग्रवाल ने अपना जन्म दिवस मनाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग और मंगलम कर्मचारी मौजूद थे।अपने जन्मदिन पर भरत अग्रवाल ने दीनदयाल रसोई में जरूरतमंदों के भोजन के लिए 5500 रुपए की राशि दान स्वरूप भेंट की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!