Press "Enter" to skip to content

बाइक सवार बदमाशों ने आरक्षक व युवक से की लूट

शिवपुरी। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत शुक्रवार को रात के समय आरक्षक व उसके दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने लूट कर ली। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस को शिकायत में कुलदीप पुत्र राघ्ावेंद्र बुंदेला निवासी रामगढ़ ललितपुर ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने साथी आरक्षक सुनील शर्मा के साथ आ रहा था तभी केति नगर से राजपुर रास्ते का तिराहा ग्राम भरसुला में बाइक सवार बदमाश आए उनका रास्ता रोक लिया। रास्ता रोकने के बाद बदमाशों ने कनपटी पर बंदूक लगा दी और उसके पास से दो मोबाइल व बाइक लूटकर ले गए। जैसे-तैसे आरक्षक सुनील व कुलदीप थाने आए और घ्ाटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। जहां पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!